नई दिल्ली, जून 1 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। किसानों को बड़ी राहत देते हुए दिल्ली सरकार ने फसल क्षति पर दी जाने वाली अनुग्रह सहायता राशि में बढ़ोतरी का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अनुसार अगस्त-सितंबर 2025 के दौरान भारी वर्षा और खेतों में जलभराव से प्रभावित लगभग 10 हजार किसानों को 75 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से अनुग्रह सहायता दी जाएगी। पहले यह राशि 49421 रुपये प्रति हेक्टेयर थी। यह निर्णय कैबिनेट की बैठक में लिया गया। मुख्यमंत्री ने बताया कि अगस्त-सिंतबर 2025 में हुई भारी बारिश एवं जलभराव के चलते दिल्ली में कुल 10977.44 एकड़ (लगभग 4,442.41 हेक्टेयर) कृषि क्षेत्र प्रभावित हुआ था। यह भी पढ़ें- 1,832 जम्मू-कश्मीर प्रवासी परिवारों को मिलेगा 'मासिक सहायता राशि' का लाभ वर्ष 2015 में तत्कालीन सरकार द्वारा वर्षा से फसल क्...