दिल्ली के करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर से 40 दिन बचकर चलें, देखें ट्रैफिक एडवाइजरी
नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- पश्चिम दिल्ली के करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर पर मरम्मत का काम शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने इस काम को पूरा करने के लिए 40 दिन का समय निर्धारित किया है। ऐसे में करमपुरा शिवदास पुरी रोड से कीर्ति नगर रोड (पटेल रोड) होते हुए शादीपुर की तरफ जाने वाले स्ट्रेच पर आवाजाही प्रभावित होगी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इसको लेकर एडवाइजरी जारी कर वाहन चालकों को इस रूट से बचने की सलाह दी है। साथ ही वैकल्पिक मार्ग अपनाने का सुझाव दिया है। ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी में बताया कि करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर चरणबद्ध तरीके से बंद किया जाएगा। पहले चरण में 9 अक्टूबर तक करमपुरा से कीर्ति नगर की ओर जाने वाला कैरिजवे बंद रहेगा। दूसरे चरण में 10 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक कीर्ति नगर से करमपुरा की ओर जाने वाला कैरिजवे बंद रहेगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.