दिल्ली के कपड़े व्यापारी से लूट करने बदमाशों का नहीं लगा सुराग
हापुड़, जून 2 -- हापुड़ संवाददाता। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार की रात को राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर दिल्ली के कपड़ा व्यापारी की कार को एक अन्य कार में सवार नकाबपोश दो बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया था। बदमाशों ने पिस्टल के बल पर व्यापारी से 16.92 लाख रुपये लूट लिए थे। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं वारदात के 24 घंटे बाद भी पुलिस बदमाशों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। उधर पुलिस की तीन टीमें बदमाशों की तलाश में लगी है। पुलिस का दावा है कि इस वारदात में कोई करीबी शामिल हो सकता है। बदमाशों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल गई है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लूटी गई घनराशि बरामद की जाएगी। यह भी पढ़ें- हथियार के बल पर लूट करने वाले तीन इनामी बदमाश गिरफ्तारवारदात का विवरण दिल्ली के राजगढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.