दिल्ली के कई हिस्सों में 20 अक्टूबर तक डिस्टर्ब रहेगा ट्रैफिक, इन रास्तों से बचने की सलाह
नई दिल्ली, अक्टूबर 17 -- दुर्गा पूजा के मद्देनजर 20 अक्टूबर तक राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में यातायात डिस्टर्ब रहेगा। इनमें दक्षिण दिल्ली का चित्तरंजन पार्क और ग्रेटर कैलाश-II भी शामिल हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि ये पाबंदियां 16 अक्टूबर से लागू हो गई हैं और ये रोजाना शाम 4 बजे से रात 12 बजे तक प्रभावी रहेंगी। इन पाबंदियों के कारण आउटर रिंग रोड, लाला लाजपत राय मार्ग और लाल बहादुर शास्त्री मार्ग सहित कई मुख्य रास्ते प्रभावित होंगे। ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी में लोगों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और पुलिसकर्मियों का सहयोग करें। साथ ही, पूजा पंडालों के पास अनधिकृत पार्किंग न करने की चेतावनी भी दी गई है। पाबंदी के समय के दौरान आने वाले लोगों और श्रद्धालुओं के निजी वाहनों पर रोक लगाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.