दिल्ली के कई स्कूलों को फिर मिली बम की धमकी, बच्चों को समय से पहले भेजा गया घर; जांच कर रही पुलिस
नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई स्कूलों को शुक्रवार को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। लुटियंस दिल्ली के हुमायूं रोड स्थित SPV और RS जूनियर मॉडर्न स्कूल भी धमकी पाने वाले स्कूलों में शामिल हैं। सूचना मिलते ही स्कूल प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए और छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें जल्द घर भेजने की प्रक्रिया शुरू की। सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने स्कूल परिसरों की जांच की। अब तक की जांच में किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल मामले की जांच कर रही है और धमकियों के स्रोत का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस और स्कूल प्रशासन ने अभिभावकों से घबराने के बजाय आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने तथा अपुष्ट सूचनाएं सोशल मीडिया पर साझा नहीं करने की अपील की है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.