नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में दोपहर बाद तेज बारिश शुरू हो गई है। बारिश अभी भी जारी है। इससे कई इलाकों में मौसम सुहावना हो गया है। मंगलवार सुबह भी दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हुई थी। मौसम विभाग ने दोपहर बाद मौसम बिगड़ने की भविष्यवाणी की थी। दिल्ली के कई इलाकों में बारिश होने की वजह से मुकरबा चौक, दीपाली चौक और मधुबन चौक के आसपास के क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की स्थिति रिंग रोड पर उत्पन्न हो रही है। बीते दिनों की तुलना में दिल्ली में अब मौसम करवट लेने के बाद बेहतर नजर आ रहा है। कई लोगों ने भी बीते दिनों की गर्मी को लेकर राहत महसूस की है। हालांकि कई स्थान पर ट्रैफिक जाम की स्थिति के कारण लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज: बारिश और हवाओं से कूल-कूल हुई फिजाइन इलाकों में मौसम बि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.