दिल्ली के कई इलाकों में शुक्रवार को निकलेंगे मुहर्रम के जुलूस, लोगों को परेशानी से बचाने पुलिस ने बताए वैकल्पिक रास्ते
नई दिल्ली, जून 26 -- दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार 26 जून को शहर के अनेक इलाकों से निकलने वाले मुहर्रम के जुलूसों को देखते हुए लोगों को परेशानी से बचाने के लिए विशेष ट्रैफिक व्यवस्था और डायवर्जन लागू किया है। इसके तहत पुलिस ने लोगों को जुलूस वाले रास्तों से निकलने से बचने, और आने-जाने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी है। इसके साथ ही पुलिस ने अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने और ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के निर्देशों का पालन करने के लिए भी कहा है। मुहर्रम (ताज़िया) जुलूस को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने सेंट्रल दिल्ली में दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक, नई दिल्ली में शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई है और साथ ही ट्रैफिक डायवर्जन भी लागू किया है। इस दौरान आउटर सर्कल पर शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.