दिल्ली के कई इलाकों में भीषण जाम, रेंगती दिखी गाड़ियां; दीपावली की खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ी भीड़
नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- दीपावली का त्योहार बेहद नजदीक आते ही बुधवार की रात दिल्ली की सड़कों पर भारी यातायात जाम देखा गया। इस दौरान जिया सराय और आश्रम अंडरपास समेत शहर के कई इलाकों में वाहनों की लंबी-लंबी कतारें नजर आईं और गाड़ियां रेंग-रेंग कर आगे बढ़ती दिखीं। यहां तक कि 5-6 किलोमीटर दूर जाने के लिए भी लोगों को एक घंटे से ज्यादा का समय लगा। लोगों का मानना है कि दीपावली के त्योहार के चलते बाजारों में खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़, खराब सड़कें और ग्रैप के तहत लागू पाबंदियों ने शहर में यातायात की परेशानी को और बढ़ा दिया है। दरअसल इस हफ्ते के अंत में दीपावली का त्योहार पड़ रहा है और इसके चलते बड़े पैमाने पर लोग खरीदारी करने निकले हैं, साथ ही आम दिनों की तरह ऑफिस जाने वाले लोगों की भीड़ के साथ त्योहारी भीड़ बढ़ने की वजह से सड़कों पर वाहनों के लिए ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.