दिल्ली के कई इलाकों में पानी की किल्लत, करोल बाग समेत इनके नाम; कब तक राहत?
नई दिल्ली, मई 27 -- भीषण गर्मी के बीच दिल्ली के कई इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित हो गई है। बताया जाता है कि यमुना का जलस्तर गिरने से वजीराबाद और चंद्रावल प्लांटों में पानी का उत्पादन 25 से 30 फीसदी तक घट गया है। इससे पानी की सप्लाई बुरी तरह प्रभावित हुई है। दिल्ली सरकार हरियाणा से बातचीत कर रही है। हरियाणा ने यमुना का पानी छोड़ भी है लेकिन अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली के कई हिस्सों में पानी की किल्लत अभी जारी रहेगी। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को वजीराबाद बैराज पर पानी का स्तर सामान्य स्तर 674.5 फीट के मुकाबले बेहद कम लगभग 669.5 फीट पर आ गया। इससे दिल्ली जल बोर्ड के दो मुख्य पानी ट्रीटमेंट प्लांटों (वजीराबाद और चंद्रावल) को कच्चे पानी की आपूर्ति कम हो पा रही है। इसकी वजह से साफ पानी का उत्पादन भी कम हो गया है।दिल्ली के इन इलाकों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.