नई दिल्ली, मार्च 26 -- चंद्रावल जल शोधन संयंत्र की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से मध्य, पश्चिमी और दक्षिणी दिल्ली के कई इलाकों में पानी का संकट गहरा गया है। नवरात्र के दिनों में लोगों को अपना दिनचर्या को पूरा कर पाना मुश्किल हो रहा है। लोगों को रोजाना 200 से 250 रुपये पानी खरीदने पर खर्च करना पड़ रहा है। दिल्ली के ईस्ट और वेस्ट पटेल नगर, झंडेवालाना, कमला नगर समेत कई कॉलोनियों में पांच दिन से पानी की आपूर्ति ठप है। इन कॉलोनियों के लोगों का कहना है कि दिल्ली जल बोर्ड की हेल्पलाइन पर फोन करने के बावजूद वैकल्पिक आपूर्ति के लिए पानी का टैंकर नहीं भेजा गया। अब लोगों को नहाने, कपड़े-बर्तन धाेने के लिए भी बोतलबंद पानी खरीदना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- दिल्ली में 10 से ज्यादा हो जाएंगी लोकसभा की सीटें, विधायक कितने बढ़ जाएंगेनंबर अब इस्तेमाल में ही न...