अररिया, अप्रैल 10 -- अररिया, निज संवाददाता दिल्ली के एक घर से 3.5 करोड़ से सम्पत्ति चोरी कर भागे एक आरोपी को अररिया पुलिस ने बुधवार की देर शाम शहर के बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से नगदी सहित करीब 3.5 करोड़ की संपत्ति बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने 29 लाख 76 हजार 540 रुपए नगद, विभिन्न देशों की करेंसी, डॉलर, पाउंड, यूरो, दीनार व अन्य विदेशी करेंसी के साथ-साथ 689 ग्राम सोने की एक बिस्कुट, 570 ग्राम सोने का आभूषण,670 ग्राम चांदी का आभूषण, एक रोलेक्स घड़ी, 12 कीमती मोबाइल सहित अन्य सामान बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिला के चोपड़ा थाना क्षेत्र के माधोबिट्टा बुटीझड़ी का है रहने वाला अख्तर अली पिता जमीर उद्दीन है। गुरुवार को एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.