नई दिल्ली, मार्च 9 -- दिल्ली के उत्तम नगर में पीट-पीटकर मार डाले गए तरुण को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने बड़ी टिप्पणी की है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने तरुण की हत्या को 'सेल्फ डिफेंस' करार दिया है। एआईएमआईएम के दिल्ली प्रदेश प्रमुख शोएब जमई ने आरोप लगाया कि मुस्लिम महिला के साथ छेड़खानी हुई थी और तरुण लड़कों को जिम से लेकर आया था। हालांकि, उन्होंने घटना की निंदा करते हुए दोनों पक्षों को पीड़ित बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...