नई दिल्ली, मई 23 -- रामलीला मैदान के पास नेहरू हिल पार्क में बकरियों की अवैध खरीद-बिक्री की शिकायत मिलने पर एमसीडी ने ऐक्शन लिया है। एक आधिकारिक आदेश के मुताबिक, MCD ने ईद के लिए जगह के इस्तेमाल की मंजूरी रद्द कर दी है। एमसीडी के बागवानी विभाग ने शर्तों के उल्लंघन का हवाला देते हुए पार्क को खाली कराने का आदेश जारी करते हुए पुलिस से भी मदद मांगी थी। गौरतलब है कि दिल्ली बीजेपी ने पार्क को आवंटित किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई थी।तुरंत प्रभाव से रद्द की मंजूरी बागवानी विभाग की ओर से शनिवार को जारी एक आधिकारिक आदेश में बताया गया कि रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधि को 21 से 27 मई तक रामलीला मैदान के पास नेहरू हिल पार्क के इस्तेमाल के लिए दी गई मंजूरी को तुरंत प्रभाव से रद्द कर दिया गया है। इससे पहले विभाग ने 12 और 14 मई को दिल्ली पुलिस म...