राजीव शर्मा, अप्रैल 8 -- मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बुधवार को ITO स्थित स्टेट ट्रेड एंड टैक्सेज़ डिपार्टमेंट के कार्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंची। इस दौरान वहां ऑफिस के समय कई बड़े-छोटे अधिकारी अनुपस्थित मिले। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताते हुए सभी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने वहां मौजूद कर्मचारियों से बातचीत करते हुए उनके ऑफिस आने के समय के बारे में पूछा और डिपार्टमेंट के अटेंडेंस रिकॉर्ड पर एक विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी। इसके साथ ही सीएम ने कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकारी काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जनता का काम अटका तो अफसर जिम्मेदार होंगे। निरीक्षण के दौरान ऑफिस में कई वरिष्ठ अधिकारी भी अपने कार्यालयों में नहीं मिले। जिसके बाद सीएम ने कहा कि अनुशासन केवल निचले स्तर के कर्मचारि...