दिल्ली के इस गांव में 1800 दुकानों-मकानों को खाली करने का नोटिस, लोग बोले- कई पीढ़ियों से रह रहे
नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की जमीन बताकर दिल्ली के आली गांव में करीब 1800 घरों और दुकानों पर चस्पा किए गए नोटिस ने पीढ़ियों से बसे परिवारों के सामने अस्तित्व का संकट खड़ा कर दिया है। शनिवार को मकान खाली करने की आखिरी मोहलत खत्म होने के साथ ही ग्रामीणों का दर्द और गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। पुश्तैनी आशियाने बचाने के लिए स्थानीय लोग शिव मंदिर के सामने तीन दिवसीय धरना पर बैठ गए। लोगों ने हाथ में तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा, जिस आंगन में चार से पांच पीढ़ियों का बचपन बीता, जहां अंग्रेजों के जमाने से पूरा कुनबा पला-बढ़ा और बुजुर्गों की यादें बसी हैं, वहां से नहीं जाएंगे। पुराने जमींदारों से लेकर छोटे दुकानदारों तक का कहना है कि बसा-बसाया घर और कारोबार छोड़कर जाना संभव नहीं है। कॉलोनियों के अंदर मौजूद लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.