दिल्ली के इस कोर्ट परिसर में पुलिसकर्मियों की एंट्री पर रोक; बार एसोसिएशन का फैसला
नई दिल्ली, अगस्त 15 -- निखिल पाठक, नई दिल्ली दिल्ली के शाहदरा बार एसोसिएशन ने कड़कड़डूमा कोर्ट परिसर में पुलिसकर्मियों के प्रवेश करने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। बार एसोसिएशन ने पूर्वी, उत्तर-पूर्वी और शाहदरा जिले के पुलिसकर्मियों पर अधिवक्ताओं के साथ बदसलूकी का आरोप लगाया है। शाहदरा बार एसोसिएशन का कहना है कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शिकायतों पर कार्रवाई करने के बजाय आरोपी पुलिसकर्मियों को ही शह दे रहे हैं। बार काउंसिल ने कहा कि उसने वकीलों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए उक्त फैसला लिया गया है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक; शाहदरा बार एसोसिएशन ने पूर्वी, उत्तर-पूर्वी और शाहदरा जिले के पुलिसकर्मियों की ओर से अधिवक्ताओं के साथ लगातार की जा रही बदसलूकी, दुर्व्यवहार और उत्पीड़न के विरोध में सख्त रुख अपनाया है। एसोसिएशन की कार्यकारी समिति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.