नई दिल्ली, मई 31 -- उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के शालीमार बाग में रविवार को सड़क किनारे अतिक्रमण पर सख्त एक्शन लिया गया। इस दौरान शालीमार बाग गांव में 20 से ज्यादा बुलडोजर और कई सुरक्षा बल और पुलिस के जवानों की तैनाती के बीच अवैध इमारत को प्रशासन ने तोड़फोड़ कर गिराया। प्रभावित लोगों को 30 मई तक मकान खाली करने का नोटिस दिया गया था। इस दौरान पुलिस ने एहतियात के तौर पर शालीमार बाग गांव के जाने आने जाने की तरफ दोनों तरफ के रास्तों पर भारी पुलिस वेरीफिकेशनकी गई। बुलडोजर एक्शन सुबह करीब चार बजे शुरू हुआ और इस दौरान भारी संख्या में पुलिस तथा अर्धसैनिक बल के जवान तैनात किए गए। डीसीपी नॉर्थ-वेस्ट आकांक्षा यादव के मुताबिक सुरक्षाबलों की दस कंपनियां इलाके में तैनात की गई हैं, जिनमें आरएफएफ, बीएसएफ, सीआरपीएफ और दिल्ली पुलिस के जवान शामिल हैं। निगरानी के ल...