नई दिल्ली, मार्च 1 -- दिल्ली सरकार की स्कीम के जरिए पेंशन पाने वाले सबसे ज्यादा लाभार्थी नजफगढ़ में रहते हैं। सरकारी डेटा में ये जानकारी सामने आई है। दिल्ली के बाहरी इलाकों और भारी जनसंख्या वाले मोहल्लों में सरकारी पेंशन का सबसे बड़ा हिस्सा वितरित होता है तो वहीं लुटियंस दिल्ली जैसे मध्य इलाकों में लाभार्थियों की संख्या सबसे कम है। इकोनॉमिक टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक नजफगढ़ में पेंशन हासिल करने वाले लाभार्थियों की संख्या 11,653 है तो वहीं उत्तम नगर में 11,198, बवाना में 10,426, रिठाला 10,305 और नरेला में 10,259 लाभार्थी हैं। वहीं लुटियंस दिल्ली की बात करें तो नई दिल्ली में 1,164 लाभार्थी, दिल्ली कैंट में 1,937 और आरके पुरम में 2,036 वरिष्ठ नागरिक पेंशन हासिल कर रहे हैं। लाभार्थियों को 'दिल्ली मेंटेनेंस एंड वेल्फेयर ऑप पेरेंट्स एंड सीनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.