नई दिल्ली, मई 9 -- दिल्ली में ट्रैफिक पुलिस ने एक ट्रैफिक एडवायजरी जारी करते हुए लोगों को कुछ रास्तों से बचकर निकलने की सलाह दी है। इस एडवायजरी में पुलिस ने बताया कि दिल्ली जल बोर्ड द्वारा बुराड़ी स्थित 100 फुटा रोड पर क्षतिग्रस्त हुई पाइपलाइन की मरम्मत का काम 9 मई 2026 से शुरू कर दिया गया है। इस मरम्मत कार्य के चलते इस मार्ग पर 11 मई 2026 सोमवार तक यातायात प्रभावित रहने की आशंका है। इस दौरान पुलिस ने इस इलाके में यातायात धीमा रहने का अनुमान लगाया है। साथ ही बुराड़ी चौक और आउटर रिंग रोड के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को असुविधा और जाम से बचने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने कुछ वैकल्पिक मार्ग सुझाए हैं, साथ ही उनका उपयोग करने की भी सलाह दी है। यह भी पढ़ें- दिल्ली के 30 से ज्यादा इलाकों में कई दिन रहेगा जलसंकट, ये एरिया रहेंगे प्रभावित पुलिस ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.