दिल्ली, अक्टूबर 24 -- दिल्ली के 48 गांवों में बेहतर विकास के लिए रेखा गुप्ता सरकार ने उन्हें 'शहरी' दर्जा देने का फैसला किया है। इसका उद्देश्य इन गांवों को दिल्ली के बदलते शहरी परिदृश्य के अनुरूप बनाना और इनके भविष्य के विकास की बेहतर योजना तैयार करना है। दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने इस फैसले पीछे की वजह भी बताई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इस कदम से इन क्षेत्रों की विकास संबंधी जरूरतों का व्यवस्थित आकलन करने, नागरिक सुविधाओं की बेहतर योजना बनाने और संबंधित एजेंसियों के बीच समन्वय मजबूत करने का आधार तैयार होगा। हमारा लक्ष्य गांवों की पहचान और उनकी विरासत का सम्मान करते हुए उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। अधिसूचना जारी होने के बाद संबंधित गांवों का दर्जा शहरी हो जाएगा। इससे इन गांवों की शहरी स्थिति और उन पर लागू कानूनी औ...