नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- Delhi News : दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में 11 एकीकृत जनस्वास्थ्य लैब शुरू करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी क्रम में दिल्ली राज्य स्वास्थ्य मिशन ने 116 लैब तकनीशियन व डॉक्टरों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है। कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर इन लैब तकनीशियन और डॉक्टरों की नियुक्ति होगी। इसमें पैथोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी व बायोकेमिस्ट्री के विशेषज्ञ डॉक्टर शामिल होंगे। यह भी पढ़ें- झुग्गीवासियों को पक्की छत के साथ मिलेंगी ये आधुनिक सुविधाएं, सरकार कर रही तैयारी बता दें कि, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (पीएम-एबीएचआईएम) के तहत 11 एकीकृत जनस्वास्थ्य लैब शुरू करने की योजना है। ये एकीकृत जनस्वास्थ्य लैब शुरू किए जाने के लिए 11 अस्पतालों का चयन पहले ही स्वास्थ्य विभाग कर चुका है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.