पीटीआई, मार्च 6 -- दिल्ली सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने शुक्रवार को कहा है कि रेखा गुप्ता सरकार दिल्ली में लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या को खत्म करने के लिए लगातार काम कर रही है। मंत्री ने उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में जलभराव की समस्या को खत्म करने के लिए कुछ प्रोजेक्ट्स के लिए वित्तीय मंजूरी दी है। पीडब्ल्यूडी मंत्री ने बताया कि उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी के कुछ इलाकों में आधुनिक प्रीकास्ट आरसीसी ड्रेन तकनीक के जरिए जल निकासी नालियों का पुनर्निर्माण किया जाएगा जिससे जलभराव की समस्या खत्म होगी। न्यू ड्रेनेज मास्टर प्लान के तहत इस प्रोजेक्ट के लिए 177 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। प्रवेश वर्मा ने कहा, 'इस प्रोजेक्ट के तहत ज्ञान शक्ति मंदिर मार्ग, छोटू राम मार्ग, आजादपुर कैंप चौक कॉरिडोर, सुल्तानपुरी, रोहिणी, नां...