नई दिल्ली, मार्च 5 -- पिछले एक साल में दिल्ली जल बोर्ड ने 10 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) को अपग्रेड किया है। यमुना नदी में गिरने वाली गंदगी को कम करने के लिए ये कदम उठाया गया है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक यमुना की सफाई के लिए कई प्रयास किए गए हैं और साथ ही शहर में पानी की बेहतर व्यवस्था के लिए भी कदम उठाए गए हैं। इनमें सीवर लाइन बिछाना, छोटे नालों को बंद करना आदि शामिल है। वहीं पानी की बर्बादी को कैसे रोका जाए इसके लिए आईआईटी रुड़की से मदद ली जा रही है। आंकड़ों से पता चलता है कि दिल्ली में सीवेज ट्रीटमेंट की क्षमता बढ़ाई गई है जो कि 707 मिलियन गैलन प्रतिदिन (MGD) से बढ़कर 735 MGD हो गई है। दिल्ली जल बोर्ट राज्य में 37 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट को ऑपरेट कर रहा है। जिन इलाकों में काम पूरा हो चुका है उनमें केशोपुर, कोंडली, रोहिणी, नरेला, यमुना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.