नई दिल्ली, मई 10 -- रेलवे ने दिल्ली सरकार की दो परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से उत्तर-पश्चिम दिल्ली में ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलने की संभावना है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार राजधानी में यातायात व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और बाधारहित बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।आरओबी के चौड़ीकरण को मंजूरी दिल्ली सरकार को उत्तर-पश्चिम दिल्ली की दो महत्वपूर्ण ट्रैफिक परियोजनाओं पर बड़ी सफलता मिली है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि रेलवे ने मुकरबा चौक पर ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए हैदरपुर बादली स्थित आउटर रिंग रोड पर मौजूदा रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) के चौड़ीकरण को मंजूरी प्रदान कर दी है।एलिवेटेड लूप भी मंजूर इसके अलावा शालीमार बाग से संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर तक रेलवे ट्रैक को पार करने वाले प्रस्त...