नई दिल्ली, मार्च 11 -- दिल्ली जलबोर्ड ने 12 मार्च (गुरुवार) को शहर के 52 से ज्यादा इलाकों के लिए वाटर अलर्ट जारी करते हुए प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों को अपनी जरूरत का पानी पहले से स्टोर करके रखने की सलाह दी है। इस बारे में एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए जलबोर्ड ने बताया कि भूमिगत जलाशय और बूस्टर पंपिंग स्टेशन की फ्लशिंग के सालाना कार्यक्रम की वजह से 12.03.2026 को शहर के कई इलाकों में पानी की सप्लाई पर असर पड़ेगा, और वह बाधित रहेगी। इस दौरान विभाग ने लोगों को होने वाली परेशानी को देखते हुए खेद भी जताया है, और परेशानी को थोड़ा कम करने के लिए टैंकर मंगवाने हेतु हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।गुरुवार (12 मार्च) को इन इलाकों में प्रभावित रहेगी जल आपूर्ति (1) सीसी ब्लॉक शालीमार बाग बीपीएस (2) साहिपुर विलेज शालीमार बाग बीपीएस (3) बीयू ...