पीटीआई, जुलाई 2 -- दिल्ली में फायर डिपार्टमेंट को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार अगले 6 महीने में 8 नए फायर स्टेशन खोलने जा रही है। इसके साथ ही फायर डिपार्टमेंट को नई-नई टेक्नोलॉजी जैसे आर्टफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), जीपीएस, जीआईएस और ड्रोन आदि से लैस किया जाएगा। यह फायर डिपार्टमेंट के आग से निपटने के लिए अगले 25 साल की तैयारियों के लिए मास्टर प्लान का हिस्सा है। फायर डिपार्टमेंट इन बदलाव के बाद आग लगने की घटनाओं के मामले में और तेजी से काम कर सकेगा। चीफ फायर ऑफिसर अभिलाष मलिक ने बताया कि डिपार्टमेंट अगले 6 महीने में रोहिणी सेक्टर-41, गीता कॉलोनी, आनंद पर्वत, यमुना विहार, द्वारका सेक्टर-3, द्वारका सेक्टर-20, आईएफसी नरेला और बुधनपुर माजरा में फायर स्टेशन खोलने जा रहा है। शहर में कई ऐसी जगह हैं जहां पर फायर स्टेशन नहीं जिससे इमरजेंसी की स्थिति...