फरीदाबाद, जनवरी 15 -- पलवल, संवाददाता। हथीन में जस्ट डायल के जरिए बुलाकर दो इंजीनियरों से की गई लूट का पलवल पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने बंधक बनाकर लूट करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वारदात में 2.6 लाख रुपये और मोबाइल लूटे गए थे। डीएसपी पलवल मनोज वर्मा ने बताया कि दिल्ली के पालम कॉलोनी निवासी पवन राज साहू और उनके साथी अमित पाल लिफ्ट लगाने का काम करते हैं। नौ जनवरी को पवन के पास जस्ट डायल के माध्यम से एक इंक्वायरी आई। कॉल करने वाले ने लिफ्ट लगाने के बहाने दोनों को हथीन बुलाया। 12 जनवरी की शाम करीब छह बजे दोनों हथीन के एक पेट्रोल पंप पर पहुंचे, जहां बाइक सवार दो युवक एक कार्यालय में ले गए। वहां पहुंचते ही बदमाश सरसों के खेत में ले गए और बंधक बना लिया। जान से मारने की धमकी देकर उनके मोबाइल फोन छीन लिए। डीएसपी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.