दिल्ली के आस्था कुंज पार्क कांड के बाद DDA ने पार्कों में बढ़ाई सुरक्षा, 300 का ऑडिट
नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- राहुल मानव, नई दिल्ली दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म के बाद डीडीए ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपने अधीन आने वाले सभी पार्कों का सुरक्षा ऑडिट शुरू किया है। इसे लेकर डीडीए प्रशासन ने सोमवार शाम को सात बजे बयान जारी कर कहा कि उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू के निर्देशों पर डीडीए अपने पार्कों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया है। पार्क खुलने और बंद होने के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है, और लोग पहले से तय समय पर ही पार्कों का इस्तेमाल कर सकते हैं। डीडीए पार्कों की सुरक्षा और संरक्षा का ऑडिट इस सप्ताह पूरा हो जाएगा। 300 पार्कों का ऑडिट पहले ही पूरा हो चुका है। इस ऑडिट के तहत पार्कों में गार्ड की तैनाती, पेट्रोलिंग, सीसीटीवी कवरेज, लाइटिंग, एक्सेस कंट्रोल और फेंसिंग व बाउंड्री वॉल की हालत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.