दिल्ली के आली गांव में 1800 मकान-दुकानों पर छाया संकट, नोटिस चिपकने से सहमे लोग
नई दिल्ली, सितम्बर 26 -- दिल्ली के आली गांव में उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की 8.48 एकड़ जमीन पर वर्षों से बसे करीब 1800 मकान-दुकानों पर कार्रवाई की उलटी गिनती शुरू हो गई है। कोर्ट की ओर से नियुक्त बैलिफ ने कब्जाधारियों को नोटिस चस्पा कर 26 सितंबर तक खुद सामान हटाकर जगह खाली करने की मोहलत दी है। नोटिस में चेतावनी दी गई है कि तय समय तक कब्जा नहीं हटाया गया तो 26 सितंबर से ही पुलिस बल की मौजूदगी में मकान और दुकान खाली कराने की कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- दिल्ली पीजी हादसा मामले में किरण बेदी भी अदालत में रखेंगी पक्ष, HC ने दी इजाजत बता दें कि आली चौक से शिव मंदिर तक पुश्ता रोड के दोनों ओर करीब 1500 मकान और दुकान हैं। इसके अलावा पीर मोहल्ले में लगभग 300 मकानों पर भी नोटिस चस्पा किए गए हैं। कार्रवाई के बाद जमीन उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.