दिल्ली के आली गांव में धरने पर बैठे सैंकड़ों लोग, 1800 मकानों-दुकानों पर क्यों आमने सामने आई AAP-BJP
नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- रजनीश पांडेय दिल्ली के आली गांव में सैंकड़ों लोग धरने पर बैठे हैं। यहां 1800 मकान-दुकानों पर बुलडोजर ऐक्शन का खतरा मंडरा रहा है। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की ओर से जगह खाली करने का नोटिस दिया गया है। अब प्रभावित स्थानीय लोग एकजुट होकर इस कार्रवाई के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच मामले को लेकर सियासी हलचल भी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली ईकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज और ओखला से आप विधायक अमानतुल्लाह खान भी मौके पर पहुंचे हैं। उत्तर बीजेपी के स्थानीय पार्षद भी मौके पर पहुंचे जिसके बाद बीजेपी और आप एक बार फिर आमने-सामने आ गए हैं। उधर दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे से आली गांव की ओर आने वाले रास्ते को अभी पुलिस की ओर से बंद किया गया है लेकिन मथुरा रोड से आली गांव आने वाले मुख्य प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.