दिल्ली के आली गांव के 1800 मकान-दुकानों को खाली करने का नोटिस, धरने पर बैठे लोग
नई दिल्ली, सितम्बर 26 -- उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की ओर से दिल्ली के आली गांव में लगभग 1800 मकान-दुकानों को जगह खाली करने का नोटिस दिया गया है। कोर्ट की ओर से नियुक्त बैलिफ ने कब्जाधारियों को नोटिस जारी कर 26 सितंबर तक खुद सामान हटाने और जगह को खाली करने को कहा है। इसके साथ ही 8.48 एकड़ जमीन पर वर्षों से बसे करीब 1800 मकान-दुकानों पर कार्रवाई का खतरा मंडराने लगा है। अब प्रभावित स्थानीय लोगों ने कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रभावित ग्रामीणों का कहना है कि 1500 से ज्यादा घरों को खाली करने के लिए कहा जा रहा है लेकिन प्रभावित लोग कई पीढ़ियों से यहां रह रहे हैं। इन लोगों का पूरा का पूरा कुनबा यहां अंग्रेजों के समय से रह रहा है। कुछ लोग पुराने जमींदार भी हैं। अब अचानक इतना सब कुछ छोड़ कर जाने के लिए कहा जा रहा है जो संभव नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.