दिल्ली के आनंद विहार में 5 उपायों से जाम कम करने की तैयारी, प्रदूषण भी कंट्रोल किया जाएगा
नई दिल्ली, अगस्त 29 -- राजधानी दिल्ली में जाम एवं प्रदूषण के बड़े हॉटस्पॉट आनंद विहार पर पांच उपायों से इन दोनों समस्याओं को कम करने की तैयारी है। यहां सुधार करने के लिए शुक्रवार को वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में दर्जन भर से अधिक विभागों के अधिकारियों ने आनंद विहार में संयुक्त निरीक्षण किया। रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, मुख्य सड़क, एनसीआरटीसी आदि स्थानों पर इस संयुक्त टीम ने निरीक्षण कर खामियों को देखा ताकि उसे जल्द ठीक किया जा सके। यह निरीक्षण क्षेत्रिय डीएम करणजीत एवं ट्रैफिक डीसीपी श्वेता सिंह की देखरेख में किया गया। गौरतलब है कि आनंद विहार रेलवे स्टेशन के आसपास जाम की बड़ी समस्या है। इस जगह को भविष्य में मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब के रूप में विकसित किया जाना है, लेकिन यहां होने वाले जाम एवं सर्दियों के समय प्रदूषण से लोग बेहाल रहते हैं। इसल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.