नई दिल्ली, जून 7 -- राजधानी दिल्ली में आईजीआई एयरपोर्ट और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच सड़क मार्ग की कनेक्टिविटी के लिए सुरंग बनाई जाएगी। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की सहमति से भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने सुरंग मार्ग के लिए अध्ययन शुरू कर दिया है। इस सुरंग को गुरुग्राम तक विस्तार देने की योजना है। यह परियोजना न केवल दोनों एयरपोर्ट को आपस में जोड़ेगी, बल्कि दिल्ली-नोएडा के लोगों के लिए गुरुग्राम तक का सफर आसान और तेज हो जाएगा। एनएचएआई ने इस प्रोजेक्ट को दो चरणों में विभाजित किया है। पहले चरण में तालकटोरा स्टेडियम से आईजीआई एयरपोर्ट होते हुए गुरुग्राम तक सुरंग मार्ग की संभावनाओं का अध्ययन शुरू कराया गया है। दूसरे चरण में इस सुरंग मार्ग को तालकटोरा से सराय काले खां तक विस्तार के लिए अध्ययन होगा। इस सुरंग का ज्याद...