नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- अफगानिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शापूर जादरान इस वक्त दिल्ली के एक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे हैं। एक दुर्लभ बीमारी ने उनकी आवाज भी छीन ली है। अफगानिस्तान के लिए दर्जनों इंटरनेशनल मैच खेलने वाले शापूर जादरान का दिल्ली के एक हॉस्पिटल में उनका इम्यून सिस्टम से जुड़ी एक दुर्लभ जानलेवा बीमारी का इलाज चल रहा है। ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट की मानें तो जादरान को इसी साल जनवरी में भारत की राजधानी नई दिल्ली के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वह हीमोफैगोसाइटिक लिम्फोहिस्टियोसाइटोसिस (HLH) के एडवांस्ड रूप से पीड़ित हैं और उन्हें अब इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में रखा गया है। जादरान के भाई घमई जादरान ने क्रिकइंफो को बताया, "यह बहुत गंभीर इन्फेक्शन था। उनका पूरा शरीर इन्फेक्शन से भरा हुआ था, जिसमें TB (ट्यूबरकुलोस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.