दिल्ली के अस्पताल में डॉक्टर ने एनेस्थीसिया का इंजेक्शन लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में बताई वजह
नई दिल्ली, जुलाई 6 -- दिल्ली सरकार के अरुणा आसफ अली अस्पताल में एक डॉक्टर ने ड्यूटी के दौरान खुद को एनेस्थीसिया का इंजेक्शन लगाकर जान दे दी। पुलिस ने रविवार सुबह कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को निकाला। मृतक डॉक्टर की पहचान 30 वर्षीय सिमरप्रीत आनंद के तौर पर हुई है। सिविल लाइंस थाना पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें प्रेम प्रसंग को लेकर आत्महत्या करने का कारण बताया गया है। फिलहाल पुलिस मृतक के परिजनों के आरोपों के आधार पर जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, डॉक्टर सिमरप्रीत आनंद पंजाब के लुधियाना शहर के रहने वाले थे। उनके परिजन लुधियाना में रहते थे और वह लाजपत नगर में किराये के मकान में रहते थे। उन्होंने एनेस्थीसिया में एमडी की पढ़ाई की थी और दो साल से अरुणा आसफ अली अस्पताल में कार्यरत थे। यह भी पढ़ें- शादी के 72 दिन बाद दिल्ली में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.