दिल्ली के अस्पताल में आग लगने से हड़कंप, ताला तोड़कर मरीजों की जान बचाई; अफरा-तफरी
नई दिल्ली, जून 15 -- Delhi Hospital Fire: दिल्ली के डाबरी इलाके में स्थित एक किडनी अस्पताल में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना रविवार रात विजय एन्क्लेव में जिंदल पब्लिक स्कूल के पास स्थित किडनी अस्पताल में हुई। आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। मरीज उठकर भागने लगे। लेकिन गेट बंद होने से चीख-पुकार मच गई। मरीजों की चीखें सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और गेट का ताला तोड़कर मरीजों की जान बचाई। हालांकि दमकल की टीम ने देर रात तक आग पर काबू पा लिया था। जानकारी के अनुसार, अस्पताल के मुख्य गेट के पास लगे बिजली के मीटर और ग्राउंड फ्लोर के इलेक्ट्रिक जंक्शन बॉक्स में आग लगी थी। आगजनी में किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन वाटर टेंडर, एक वाटर बाउजर और एक ब्रीदिंग सपोर्ट यूनिट मौके पर पहुंची। घट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.