दिल्ली के अमन ने कथक से जीता दिल
वाराणसी, मई 21 -- वाराणसी। नमो घाट पर होने वाली दैनिक सांस्कृतिक संध्या काशी वंदन में गुरुवार को दिल्ली के अमन कुमार पांडेय ने भावपूर्ण कथक नृत्य से दर्शकों का दिल जीत लिया। उहोंने गणेश वंदना से नृत्य की शुरुआत की। तराना के माध्यम से कथक के तकनीकि पक्षों को उजागर किया। तीन ताल में निबद्ध इस प्रस्तुति के उपरांत उन्होंने ठुमरी 'नैनन में बसो नंदलाल' से अपनी प्रस्तुति को विराम दिया। संचालन अंकित कुमार सिंह और संयोजन अंशुमान महाराज ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.