नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में स्थापित मूर्ति इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई है। लोगों के दिमाग में सवाल है कि आखिर ये मूर्ति है किसकी और इसका साइज भी लोगों को काफी हैरान कर रहा है। 108 फिट ऊंची ये मूर्ति एक पैर पर टिकी है और दोनों हाथों को ऊपर तरफ किया गया है। मूर्ति के इतने सारे एंगल इसे आखिर किस तरह हवा में टिकने में मदद कर रहे, ये सवाल भी लोगों के मन में है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर ये मूर्ति किसकी है और किस साइंस से इसे खड़ा किया गया है।भगवान स्वामीनारायण की है ये मूर्ति अक्षरधाम मंदिर का पूरा नाम स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर है। स्वामीनारायण संत थे जिन्होंने 11 वर्ष की उम्र में घर छोड़ दिया था और सात साल तक लगातार नंगे पैरों से एक जगह से दूसरी जगह की धार्मिक यात्रा करते रहे। ये मूर्ति उसी 11 साल के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.