हापुड़, जुलाई 24 -- पिलखुवा। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों और युवाओं के प्रदर्शन को लेकर जिले में पुलिस अलर्ट रही। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर स्थित छिजारसी टोल पर दिल्ली जाने वाले वाहनों की चैकिंग की गई। इसके अलावा धौलाना में सपा नेता पूर्व जिलाध्यक्ष किशन तोमर को रात 11 बजे से घर में ही पुलिस ने नजरबंद कर रखा है। इसके अलावा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी को भी 36 घंटे से नजरबंद कर रखा है। दिल्ली के लिए जा रहे कांग्रेस नेता डॉ शोएब को पुलिस ने रोक कर होम अरैस्ट कर दिया। इसके अलावा कांग्रेस तथा सपा के नेताओं को नजरबंद कर रखा है। यह भी पढ़ें- Shamli News: कांग्रेस और सपा के जिलाध्यक्ष समेत कई नेता हाउस अरेस्ट दिल्ली के जंतर-मंतर पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ कथित दुर्व्यवहार और प्रस्तावित दिल्ली कूच को लेकर पिलखुवा के छिजारसी टोल प्लाजा...