फिरोजाबाद, मार्च 8 -- यूजीसी बिल के विरोध में दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन में जाने से पहले ही करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष निकुंज ठाकुर को रविवार को पुलिस ने उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर दिया। इस कार्रवाई की जानकारी मिलते ही कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया और उन्होंने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को शासन तक पहुंचाने दिल्ली जा हे थे, लेकिन पुलिस द्वारा इस तरह से रोकना लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। विवेक ठाकुर, देवेश ठाकुर और छोटू ठाकुर ने कहा आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में अजय ठाकुर, रामू, रंजीत, विक्रम, विवेक ठाकुर, पिंटू प्रधान और हिमांशू गुप्ता आदि प्रमुख रहे।सवर्ण नेताओं की तलाश में तिलक नगर में दौड़ी पुलिसयूजीसी वि...