दिल्ली कूच कर रहे सपा और कांग्रेस नेता हुए हाउस अरेस्ट
मुजफ्फर नगर, जुलाई 22 -- मुजफ्फरनगर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए रवाना होने की तैयारी कर रहे समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जिया चौधरी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोध शर्मा सहित अन्य स्थानीय नेताओं को पुलिस ने सोमवार सुबह उनके आवासों पर ही हाउस अरेस्ट कर दिया। पुलिस टीम देर रात से ही संबंधित नेताओं के घरों के बाहर तैनात रही और किसी भी नेता को बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर आयोजित प्रदर्शन में भाग लेने के लिए जाने वाले थे। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने एहतियातन कार्रवाई करते हुए प्रमुख नेताओं के आवासों पर निगरानी बढ़ा दी। यह भी पढ़ें- सपा-कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट सुबह होते ही नेताओं को उनके घरों से बाहर निकलने से रोक दिया गया, जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.