दिल्ली की 28 परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, केन्द्र सरकार देगी 1647 करोड़ रुपये
नई दिल्ली, जुलाई 12 -- राजधानी के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में केन्द्र सरकार ने एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। केन्द्र सरकार ने पूंजीगत निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता (एसएएससीआई) योजना के तहत दिल्ली सरकार की 28 महत्वपूर्ण पूंजीगत परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। इन परियोजनाओं की कुल लागत 1,647 करोड़ रुपये है। इसके साथ ही दिल्ली सरकार द्वारा अपने संसाधनों से पूंजीगत निवेश (कैपेक्स) बढ़ाने के प्रयासों को देखते हुए केंद्र सरकार ने 756 करोड़ रुपये का अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि (इंसेंटिव) को भी स्वीकृत किया है।
परियोजनाओं का महत्व मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह निर्णय दिल्ली के आधारभूत ढांचे को और मजबूत बनाने की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा। इससे राजधानी में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और नागरिकों को बेहतर सार्वजनिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.