शाहजहांपुर, मार्च 28 -- निगोही। चौढ़ेरा गांव का एक युवक दिल्ली से दूसरे वर्ग की युवती ले आया। युवक शुक्रवार को उस युवती से निकाह करने जा रहा था। तो हिन्दू संगठन के पदाधिकारियो ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर दिया। पुलिस को फोन किया और निकाह रुकवा दिया। मामला निगोही के चौढेरा-चौढ़ेरी गांव का है। यहां का एक युवक दिल्ली में रहकर काम करता था। यही उसकी मुलाकात एक युवती से हुई। बातचीत के बाद दोनो में दोस्ती हो गई। इस बीच युवक दिल्ली की युवती को निगोही के चौढेरा-चौढेरी गांव ले आया। आज निकाह की तैयारी चल रही थी,तो हिन्दू संगठन के लोग युवक के घर पहुंच गए। पड़ताल करने के बाद पुलिस को खबर दी। और निकाह रुकवा दिया। पुलिस दोनो युवक-युवती को पकड़कर थाने ले आई। इसके बाद हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष दीपक त्रिपाठी के नेतृत्व में सैकड़ों युवा थाने पहुंच गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.