दिल्ली की हार के बाद केजरीवाल ने गुजरात में भी झोंकी ताकत, 3 नेताओं को दी जिम्मेदारी
नई दिल्ली, मई 12 -- दिल्ली विधानसभा चुनाव में करारी हार मिलने के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अऱविंद केजरीवाल गुजरात में पूरी ताकत झोंकते नजर आरहे हैं। इसी कड़ी में गुजरात में संगठन को नई धार देने के लिए तीन अनुभवी और जमीनी नेताओं दिनेश मोहनिया, विनय मिश्रा और गौरव शर्मा को राज्य का सह-प्रभारी नियुक्त किया है। यह फैसला गुजरात में 'आप' के आधार को विस्तार देने और स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने के मकसद से लिया गया है। आप नेता दुर्गेश पाठक ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा, दिनेश मोहनिया जी, विनय मिश्रा जी और श् गौरव शर्मा जी को गुजरात का सह प्रभारी बनाए जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। यह नियुक्ति गुजरात में आम आदमी पार्टी के संगठन को नई ऊर्जा, नई दिशा और नई मज़बूती देने का काम करेगी। इससे पहले गुजरात में हुए न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.