दिल्ली की हां, खटीमा से मझोला फोरलेन पर जल्द सरपट दौड़ेंगे वाहन
हल्द्वानी, सितम्बर 21 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। खटीमा से मझोला के बीच प्रस्तावित फोरलेन के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। केंद्र स्तर से परियोजना को हरी झंडी मिलने के बाद अब सिर्फ शासन से बजट की स्वीकृति का इंतजार है। बजट जारी होते ही करीब साढ़े तीन किलोमीटर लंबे फोरलेन का निर्माण शुरू कराया जाएगा। सड़क निर्माण पर करीब 38.30 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। खटीमा-मझोला मार्ग लंबे समय से बदहाल स्थिति में है। सड़क पर यातायात का दबाव बढ़ने के साथ ही जाम और आवागमन की दिक्कतें भी बनी रहती हैं। इसी को देखते हुए 3.50 किमी हिस्से को फोरलेन करने की योजना तैयार की गई थी। मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में शामिल इस परियोजना के तहत सड़क को चौड़ा करने से पहले मार्ग में आ रहे बिजली के पोल और पानी की पाइप लाइनों को शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए करीब 7.50 करोड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.