नई दिल्ली, मार्च 16 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता में सुधार दर्ज होने के बाद कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (सीएक्यूएम) ने ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (ग्रेप) के पहले चरण को पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में तत्काल प्रभाव से समाप्त करने का निर्णय लिया है। यह फैसला सोमवार को जीआरएपी उपसमिति की बैठक में लिया गया।केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के दैनिक वायु गुणवत्ता बुलेटिन के अनुसार 16 मार्च को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 119 दर्ज किया गया, जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है। इससे एक दिन पहले 15 मार्च को दिल्ली का औसत एक्यूआई 175 था। लगातार सुधार को देखते हुए उपसमिति ने मौजूदा स्थिति की समीक्षा की और ग्रेप के पहले चरण की पाबंदियां हटाने का निर्णय लिया।उल्लेखनीय है कि दिल्ली के एक्...