नोएडा, दिसम्बर 18 -- बीएस-6 से नीचे के मानकों वाली गाड़ियों पर रोक के बाद सख्ती शुरू, जांच अभियान चलाया गया नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। बढ़ते प्रदूषण के कारण दिल्ली में बीएस-6 से नीचे के मानकों वाले वाहनों पर रोक लगा दी गई है। इस पर अमल के लिए गुरुवार को दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर यातायात पुलिस ने जांच अभियान चलाया और 573 गाड़ियों को वापस लौटा दिया। दिल्ली में बीएस-3 और बीएस-4 की गाड़ियों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। इस पाबंदी के पालन के लिए गौतमबुद्ध नगर की यातायात पुलिस पूरी तरह से सतर्क रही। कालिंदी कुंज बॉर्डर, डीएनडी समेत अन्य बॉर्डर पर यातायात पुलिस ने जांच अभियान चलाया। इसमें 573 गाड़ियों को दिल्ली में प्रवेश नहीं करने दिया गया और वापस लौटा दिया। वहीं, ग्रैप फोर में पाबंदी के बाद भी नोएडा और ग्रेटर नोएडा में अलग-अलग स्थानों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.