दिल्ली की सभी जिला अदालतों में 21 सितंबर को हड़ताल पर रहेंगे वकील
नई दिल्ली, सितम्बर 20 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। दिल्ली की सभी जिला अदालतों के वकीलों ने ट्रैफिक चालान के निस्तारण के नए नियमों और प्रशासनिक अधिकारियों को चालान निपटाने के अधिकार देने के विरोध में सोमवार को कामकाज के बहिष्कार का ऐलान किया है। इस दौरान दिल्ली की सभी जिला अदालतों में वकील भौतिक या वर्चुअल किसी भी माध्यम से सुनवाई में पेश नहीं होंगे। साथ ही सुबह साढ़े 11 बजे अदालत परिसरों के बाहर शांतिपूर्ण प्रदर्शन भी करेंगे। जिला अदालतों की बार एसोसिएशनों की समन्वय समिति के महासचिव नरवीर डबास ने कहा कि केंद्रीय मोटर वाहन नियम 1989 के नियम 167 में किए गए संशोधन और दिल्ली सरकार द्वारा चालान निपटारे के नियम आम जनता के हित में नहीं है। यह भी पढ़ें- दिल्ली की जिला अदालतों में सोमवार को हड़ताल, काम का बहिष्कार करेंगे वकील समन्वय समिति के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.