निखिल पाठक, मई 17 -- रोहिणी कोर्ट के जज राकेश कुमार द्वारा एक वकील के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किए जाने के विरोध में दिल्ली की सभी सातों जिला अदालतों के वकील सोमवार को हड़ताल पर रहेंगे। जज और वकील के बीच बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, बार एसोसिएशन की समन्वय समिति ने आपात बैठक बुलाकर सर्वसम्मति से यह फैसला लिया है। इस हड़ताल के कारण पटियाला हाउस, तीस हजारी और साकेत समेत सभी अदालतों में न्यायिक कामकाज प्रभावित होगा। रोहिणी कोर्ट में एक जज के कथित अभद्र व्यवहार को लेकर राजधानी के वकीलों में भारी रोष है। इसी के विरोध में दिल्ली की सभी जिला अदालतों के अधिवक्ता सोमवार को हड़ताल पर रहेंगे। इस वजह से राजधानी की पटियाला, तीस हजारी, कड़कड़डूमा, साकेत, राउज एवेन्यू और रोहिणी समेत सातों जिला अदालतों में न्यायिक कामकाज प्रभावित ह...