नई दिल्ली, जनवरी 21 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। यमुना को साफ करने के लिए राजधानी की सभी 1799 अनाधिकृत कॉलोनियों को सीवर लाइन से जोड़ा जाएगा। इस फैसले की वजह गंदे पानी सीधे यमुना में पहुंचने से रोकना है। इसके साथ ही दिल्ली में सीवरेज ट्रीटमेंट की क्षमता 814 से बढ़ाकर 1500 एमजीडी की जाएगी। बुधवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों को यमुना की सफाई के लिए मिशन मोड में एक्शन प्लान लागू करने के निर्देश दिए। यमुना की सफाई के लिए हरियाणा और यूपी सरकारों से भी समन्वय किया जाएगा। दिल्ली के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री प्रवेश साहिब सिंह की मौजूदगी में हुई बैठक में यमुना की मौजूदा हालत, सीवेज ट्रीटमेंट, नालों की सफाई और अनधिकृत कॉलोनियों में सीवर लाइन बिछाने की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.